हरिद्वार: सप्तसरोवर मार्ग से भारतमाता मंदिर तक नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
गुरुवार शाम नगर निगम ने सप्तसरोवर मार्ग से भारतमाता मंदिर तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर सड़क किनारे लगने वाली अस्थाई दुकानें हटाई। इस दौरान व्यापारियों के विरोध का भी नगर निगम की टीम को सामना करना पड़ा लेकिन पुलिस की मौजूदगी के चलते व्यापारियों की एक न चली। नगर निगम की टीम ने 15 अस्थाई दुकानें मौके से हटवाई और 9 के चालान किए।