Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image

दतिया उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी 13 जुलाई को भरेंगे नामांकन, मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ नेतृत्व रहेगा मौजूद अनोखा तीर, भोपाल। दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी सोमवार, 13 जुलाई को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा सहित पार्टी का वरिष्ठ नेतृत्व उपस्थित रहेगा। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल ने बताया कि वरिष्ठ नेता सुबह 11 बजे दतिया कलेक्ट्रेट पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे दतिया के किला चौक पर विशाल आमसभा आयोजित की जाएगी। आमसभा को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, डॉ. नरोत्तम मिश्रा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।

Harda, Harda | Jul 12, 2026

MORE NEWS

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में इंदौर से 21 लाख पौधरोपण महाअभियान का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने किया पौधरोपण

अनोखा तीर, इंदौर/भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल तथा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने रविवार को इंदौर के ग्राम बुढ़ानिया स्थित बीएसएफ परिसर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण कर 21 लाख पौधारोपण एवं 51 हजार वर्षा जल संचयन इकाइयों की स्थापना के महाअभियान का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान केवल पौधरोपण नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राणवायु और पर्यावरण संरक्षण का स्थायी अभियान है। उन्होंने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार और धरती का श्रृंगार हैं तथा प्रकृति की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने पौधरोपण एवं जल संरक्षण में योगदान देने वाली सामाजिक संस्था पृथ्वी को 2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। साथ ही प्रदेश में नक्सल उन्मूलन अभियान में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले बीएसएफ के दो जवानों को भी 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि इंदौर प्रदेश की आर्थिक राजधानी होने के साथ अब पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन की दिशा भी तय कर रहा है। उन्होंने कहा कि 21 लाख पौधारोपण और 51 हजार वर्षा जल संचयन इकाइयों का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक पहल है तथा इंदौर हर संकल्प को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए जाना जाता है।

कार्यक्रम को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी सहित कई जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में इंदौर से 21 लाख पौधरोपण महाअभियान का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने किया पौधरोपण अनोखा तीर, इंदौर/भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल तथा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने रविवार को इंदौर के ग्राम बुढ़ानिया स्थित बीएसएफ परिसर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण कर 21 लाख पौधारोपण एवं 51 हजार वर्षा जल संचयन इकाइयों की स्थापना के महाअभियान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान केवल पौधरोपण नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राणवायु और पर्यावरण संरक्षण का स्थायी अभियान है। उन्होंने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार और धरती का श्रृंगार हैं तथा प्रकृति की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने पौधरोपण एवं जल संरक्षण में योगदान देने वाली सामाजिक संस्था पृथ्वी को 2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। साथ ही प्रदेश में नक्सल उन्मूलन अभियान में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले बीएसएफ के दो जवानों को भी 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि इंदौर प्रदेश की आर्थिक राजधानी होने के साथ अब पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन की दिशा भी तय कर रहा है। उन्होंने कहा कि 21 लाख पौधारोपण और 51 हजार वर्षा जल संचयन इकाइयों का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक पहल है तथा इंदौर हर संकल्प को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए जाना जाता है। कार्यक्रम को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी सहित कई जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Harda, Harda | Jul 12, 2026

🌾 श्री कंदर्प फूड्स एलएलपी 🌾
"स्वाद, शुद्धता और विश्वास की पहचान"

हरदा में आपका अपना भरोसेमंद नाम – श्री कंदर्प फूड्स एलएलपी

हमारे यहाँ उपलब्ध हैं गुणवत्तापूर्ण घरेलू एवं खाद्य उत्पाद एवं सेवाएँ—

🍱 कंदर्प टिफिन सर्विस
घर जैसा स्वादिष्ट, ताज़ा, स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन।
✅ पार्सल सुविधा उपलब्ध।
✅ प्री-ऑर्डर पर स्वादिष्ट भोजन तैयार किया जाता है।
✅ प्री-ऑर्डर पर विभिन्न प्रकार की मिठाइयाँ भी उपलब्ध हैं।

🥭 सभी प्रकार के होममेड अचार
आम, नींबू, मिक्स, मिर्च, लहसुन सहित अनेक स्वादों में।

🌶️ विभिन्न प्रकार की होममेड चटनियाँ

🥣 घरेलू बड़ी एवं पापड़
पारंपरिक स्वाद और बेहतरीन गुणवत्ता के साथ।

🌾 मोटे अनाज (मिलेट्स) के उत्पाद
रागी, ज्वार, बाजरा, कोदो, कुटकी, सांवा आदि से बने पौष्टिक एवं स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद।

🌾 कंदर्प मसाला एवं आटा चक्की
✔ मसालों की पिसाई
✔ गेहूँ की सफाई एवं पिसाई
✔ आटा, मसाले एवं अन्य खाद्य उत्पादों की प्रोफेशनल पैकिंग

📦 फूड �

🌾 श्री कंदर्प फूड्स एलएलपी 🌾 "स्वाद, शुद्धता और विश्वास की पहचान" हरदा में आपका अपना भरोसेमंद नाम – श्री कंदर्प फूड्स एलएलपी हमारे यहाँ उपलब्ध हैं गुणवत्तापूर्ण घरेलू एवं खाद्य उत्पाद एवं सेवाएँ— 🍱 कंदर्प टिफिन सर्विस घर जैसा स्वादिष्ट, ताज़ा, स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन। ✅ पार्सल सुविधा उपलब्ध। ✅ प्री-ऑर्डर पर स्वादिष्ट भोजन तैयार किया जाता है। ✅ प्री-ऑर्डर पर विभिन्न प्रकार की मिठाइयाँ भी उपलब्ध हैं। 🥭 सभी प्रकार के होममेड अचार आम, नींबू, मिक्स, मिर्च, लहसुन सहित अनेक स्वादों में। 🌶️ विभिन्न प्रकार की होममेड चटनियाँ 🥣 घरेलू बड़ी एवं पापड़ पारंपरिक स्वाद और बेहतरीन गुणवत्ता के साथ। 🌾 मोटे अनाज (मिलेट्स) के उत्पाद रागी, ज्वार, बाजरा, कोदो, कुटकी, सांवा आदि से बने पौष्टिक एवं स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद। 🌾 कंदर्प मसाला एवं आटा चक्की ✔ मसालों की पिसाई ✔ गेहूँ की सफाई एवं पिसाई ✔ आटा, मसाले एवं अन्य खाद्य उत्पादों की प्रोफेशनल पैकिंग 📦 फूड �

Harda, Harda | Jul 12, 2026

हरदा विधायक बाबा बर्फानी की शरण में !

हरदा विधायक आरके दोगने बाबा बर्फानी की शरण में .. अमरनाथ ! किसानों की मूंग फसल शत प्रतिशत खरीदने बाबा से गुहार लगाई कि सरकार को सदबुद्धि देकर किसानों की मूंग खरीदे !

#harda #amarnaath

हरदा विधायक बाबा बर्फानी की शरण में ! हरदा विधायक आरके दोगने बाबा बर्फानी की शरण में .. अमरनाथ ! किसानों की मूंग फसल शत प्रतिशत खरीदने बाबा से गुहार लगाई कि सरकार को सदबुद्धि देकर किसानों की मूंग खरीदे ! #harda #amarnaath

Harda, Harda | Jul 12, 2026

➡️ विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

➡️ जनसंख्या नियंत्रण और बच्चों के विधिक अधिकारों पर जागरूकता शिविर आयोजित

प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष श्री अरविंद रघुवंशी के मार्गदर्शन में ‘विश्व जनसंख्या दिवस’ के अवसर पर शनिवार को ए.डी.आर. सेन्टर, हरदा में माइंड्स आई इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों के लिए विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
 
कार्यक्रम के दौरान न्यायाधीश व सचिव श्री चंद्रशेखर राठौर नेे उपस्थित बच्चों को बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को मनाया जाता है। भारत वर्तमान में विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है। संयुक्त राष्ट्र के अनुमानों के अनुसार भारत की जनसंख्या लगभग 146 करोड़ से अधिक है। देश की बड़ी आबादी में युवाओं की संख्या महत्वपूर्ण है, जो भारत के आर्थिक और सामाजिक विकास की बड़ी शक्ति बन सकती है। शिविर के दौरान विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि जागरूक नागरिक बनकर वे समाज में जनसंख्या नियंत्रण, लैंगिक समानता, शिक्षा के प्रसार तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
 
बच्चों को पॉक्सो अधिनियम, बच्चों से संबंधित अन्य विभिन्न कानून जैसे बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बालक एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियम) अधिनियम, 1986 आदि के बारे में विस्तृत जानकारियां प्रदान की गई तथा बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री लवकेश सिंह ने बच्चों को भारत का संविधान, भारत की न्यायपालिका के बारे में जानकारी दी। शिविर के दौरान बच्चों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा उन्हें प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं-निःशुल्क विधिक सहायता की उपलब्धता, नालसा पोर्टल, टोल फ्री नंबर 15100 आदि की भी जानकारी दी गई।
 
शिविर में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री अमित मालवीय, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री एस.के. भदकारिया, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री सौरभ कुमार दुबे, छात्र/छात्राएं, पैरालीगल वॉलेंटियर्स सहित लगभग 50 लोग उपस्थित रहे।

#Harda #JansamparkHarda #WorldPopulationDay #LegalLiteracy #DLSAHarda #हरदा Department of Law & Legislative Affairs, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

➡️ विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन ➡️ जनसंख्या नियंत्रण और बच्चों के विधिक अधिकारों पर जागरूकता शिविर आयोजित प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष श्री अरविंद रघुवंशी के मार्गदर्शन में ‘विश्व जनसंख्या दिवस’ के अवसर पर शनिवार को ए.डी.आर. सेन्टर, हरदा में माइंड्स आई इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों के लिए विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान न्यायाधीश व सचिव श्री चंद्रशेखर राठौर नेे उपस्थित बच्चों को बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को मनाया जाता है। भारत वर्तमान में विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है। संयुक्त राष्ट्र के अनुमानों के अनुसार भारत की जनसंख्या लगभग 146 करोड़ से अधिक है। देश की बड़ी आबादी में युवाओं की संख्या महत्वपूर्ण है, जो भारत के आर्थिक और सामाजिक विकास की बड़ी शक्ति बन सकती है। शिविर के दौरान विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि जागरूक नागरिक बनकर वे समाज में जनसंख्या नियंत्रण, लैंगिक समानता, शिक्षा के प्रसार तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। बच्चों को पॉक्सो अधिनियम, बच्चों से संबंधित अन्य विभिन्न कानून जैसे बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बालक एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियम) अधिनियम, 1986 आदि के बारे में विस्तृत जानकारियां प्रदान की गई तथा बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री लवकेश सिंह ने बच्चों को भारत का संविधान, भारत की न्यायपालिका के बारे में जानकारी दी। शिविर के दौरान बच्चों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा उन्हें प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं-निःशुल्क विधिक सहायता की उपलब्धता, नालसा पोर्टल, टोल फ्री नंबर 15100 आदि की भी जानकारी दी गई। शिविर में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री अमित मालवीय, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री एस.के. भदकारिया, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री सौरभ कुमार दुबे, छात्र/छात्राएं, पैरालीगल वॉलेंटियर्स सहित लगभग 50 लोग उपस्थित रहे। #Harda #JansamparkHarda #WorldPopulationDay #LegalLiteracy #DLSAHarda #हरदा Department of Law & Legislative Affairs, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Harda, Madhya Pradesh | Jul 12, 2026

दतिया उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी 13 जुलाई को भरेंगे नामांकन, मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ नेतृत्व रहेगा मौजूद अनोखा तीर, भोपाल। दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी सोमवार, 13 जुलाई को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा सहित पार्टी का वरिष्ठ नेतृत्व उपस्थित रहेगा। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल ने बताया कि वरिष्ठ नेता सुबह 11 बजे दतिया कलेक्ट्रेट पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे दतिया के किला चौक पर विशाल आमसभा आयोजित की जाएगी। आमसभा को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, डॉ. नरोत्तम मिश्रा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। - Harda News