Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image

➡️ विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन ➡️ जनसंख्या नियंत्रण और बच्चों के विधिक अधिकारों पर जागरूकता शिविर आयोजित प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष श्री अरविंद रघुवंशी के मार्गदर्शन में ‘विश्व जनसंख्या दिवस’ के अवसर पर शनिवार को ए.डी.आर. सेन्टर, हरदा में माइंड्स आई इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों के लिए विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान न्यायाधीश व सचिव श्री चंद्रशेखर राठौर नेे उपस्थित बच्चों को बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को मनाया जाता है। भारत वर्तमान में विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है। संयुक्त राष्ट्र के अनुमानों के अनुसार भारत की जनसंख्या लगभग 146 करोड़ से अधिक है। देश की बड़ी आबादी में युवाओं की संख्या महत्वपूर्ण है, जो भारत के आर्थिक और सामाजिक विकास की बड़ी शक्ति बन सकती है। शिविर के दौरान विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि जागरूक नागरिक बनकर वे समाज में जनसंख्या नियंत्रण, लैंगिक समानता, शिक्षा के प्रसार तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। बच्चों को पॉक्सो अधिनियम, बच्चों से संबंधित अन्य विभिन्न कानून जैसे बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बालक एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियम) अधिनियम, 1986 आदि के बारे में विस्तृत जानकारियां प्रदान की गई तथा बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री लवकेश सिंह ने बच्चों को भारत का संविधान, भारत की न्यायपालिका के बारे में जानकारी दी। शिविर के दौरान बच्चों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा उन्हें प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं-निःशुल्क विधिक सहायता की उपलब्धता, नालसा पोर्टल, टोल फ्री नंबर 15100 आदि की भी जानकारी दी गई। शिविर में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री अमित मालवीय, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री एस.के. भदकारिया, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री सौरभ कुमार दुबे, छात्र/छात्राएं, पैरालीगल वॉलेंटियर्स सहित लगभग 50 लोग उपस्थित रहे। #Harda #JansamparkHarda #WorldPopulationDay #LegalLiteracy #DLSAHarda #हरदा Department of Law & Legislative Affairs, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

2 views | Harda, Madhya Pradesh | Jul 12, 2026