पूरनपुर: लक्ष्मण नगर गांव में बच्चों के विवाद के चलते घर में घुसकर महिला की पिटाई के मामले में मुकदमा दर्ज
हजारा थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मण नगर की रहने वाली रंभा देवी ने बताया 13 अप्रैल को पड़ोस के रहने वाले बच्चों के बीच विवाद हो गया था। इससे नाराज पारस, मालती, संदीप और शांति देवी ने दरवाजे पर पहुंचकर गाली गलौज की। विरोध करने पर घर में घुसकर उसकी पिटाई लगा दी। ग्रामीणों के पहुंचने पर सभी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। मामले में मुकदमा दर्ज।