पूरनपुर: शेरपुर कला मोहल्ला फुलबड़िया में रंजिश के चलते घर में घुसकर दंपति की पिटाई के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर के मोहल्ला फुलबड़िया की रहने वाली अन्नो ने बताया 16 अप्रैल को वह घर पर थी। तभी पड़ोस के रहने वाले छम्मन अपने पुत्र फूलमियां और शोएब के साथ दरवाजे पर पहुंचकर गालियां देने लगे। विरोध करने पर सभी लाठी डंडा लेकर घर में घुस आए। इसके बाद महिला की जमकर पिटाई लगा दी। मामले में मुकदमा दर्ज।