पूरनपुर: सूफी नगर निवासी युवक का ई-रिक्शा पकड़ने से भूखमरी की कगार पर, एसडीएम से मदद की गुहार लगाई
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव सिमरिया तालुके महाराजपुर के मोहल्ला सूफी नगर के रहने वाले अलादीन पुत्र दीन मोहम्मद ने बताया कि उसने उधार कर्ज लेकर एक पुराना ई रिक्शा खरीद लिया था और झोपड़ी में रहता है। ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। ई रिक्शा का रजिस्ट्रेशन न होने के चलते पीलीभीत ARTO ने ई रिक्शा पकड़कर कार्रवाई कर दी।