बहादुरपुर: रुसल्ली गांव में करंट लगने से तीन गायों की मौत, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
बहादुरपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले रुसल्ली गांव में करंट की चपेट में आने से तीन गायों की मौत का मामला सामने आया है जिसका वीडियो मंगलवार को शाम पांच बजे से सोशलमीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, मिली जानकारी के अनुसार रुसल्ली गांव में खेत पर बिजली के खम्बे गिरने से तीन गाय करंट की चपेट में आ गई जिससे उनकी मृत्यु हो गई ।