कटंगी: शहर में वेस्ट मटेरियल से बन रही सड़क, अध्यक्ष का नाम लेकर निजी मैंगनीज खदान से मंगवाया जा रहा था मटेरियल
नगर परिषद कटंगी के द्वारा शहर के वार्ड क्रमांक 03 की अवैध कॉलोनी में 06 लाख रुपए की लागत से डब्ल्यूबीएम सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है। इस मामले में एक और नया खुलासा हुआ है।अब आपको जानकर ताज्जुब होगा कि यह वेस्ट मटेरियल नगर परिषद अध्यक्ष योगेन्द्र ठाकुर का नाम लेकर खदान से बिना उनकी जानकारी के पेटी कान्ट्रेक्टर यानी की ठेकेदार के द्वारा बुलवाया जा रहा था।