कटंगी: कटंगी क्षेत्र में आंधी-बारिश का टूटा कहर, चने आकार के गिरे ओले, जनजीवन हुआ प्रभावित
कटंगी में शाम करीब 04 बजे के आस-पास अचानक मौसम बदला और तेज आंधी के साथ बारिश हुई। नगर के गुजरी चौक में कई दुकानों की त्रिपाल उड़ गई। जिससे दुकानदारों को खासा नुकसान हुआ है। बारिश की वजह से करीब 02 घंटे तक बिजली गुल रही। अचानक हुई बारिश के सड़कों पर जलभराव हो गया। जिससे राहगीर परेशान हुए। अचानक से हुई बारिश से मौसमी फसलों को भी नुकसान होने का अनुमान है।