कोरांव: कोरांव थाना परिसर में तहसीलदार रोशनी सोलंकी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समाधान दिवस, 14 फरियादियों ने दर्ज कराई शिकायत
शनिवार को कोरांव थाना परिसर में तहसीलदार रोशनी सोलंकी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 14 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं, जिन पर तहसीलदार ने शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में पैतिहा गांव की 85 वर्षीय वृद्ध महिला सहदेईया देवी ने अपनी भूमिधरी जमीन पर दबंगों द्वारा मकान निर्माण न करने देने की शिकायत की।