रामपुर: शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र और अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने कन्ट्रोल रुम का आकस्मिक निरीक्षण किया
Rampur, Rampur | Oct 24, 2025 शुक्रवार को शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र एवं अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने कन्ट्रोल रुम एकीकृत कमाण्ड सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने नियंत्रण कक्ष की साफ-सफाई, व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली और पत्रावलियों का गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, सीसीटीवी कन्ट्रोल रुम का भी जायजा लिया गया।