रामपुर: धनेली बाईपास के निकट स्कॉर्पियो कार की टक्कर से 70 वर्षीय लूना सवार बुजुर्ग की हुई मौत, जिला अस्पताल में कराया गया PM
Rampur, Rampur | Oct 24, 2025 शुक्रवार को दोपहर दो बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना मिलक क्षेत्र के ग्राम सिलाई बड़ा, मंझरा जोगी ठेर निवासी 70 वर्षिय कन्हई लाल लूना पर सवार होकर अपनी दवाई लेने बरेली जा रहे थे। धनेली बाईपास के निकट एक तेज़ रफ़्तार स्कॉर्पियो कार ने उनकी लूना को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। ज़िला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।