मंडी: स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल ने डॉक्टरों की मांगो को बताया जायज..बोले कल करूंगा मुलाकात
Mandi, Mandi | Mar 12, 2024 स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डा.धनी राम शांडिल ने कहा है कि प्रदेश के डॉक्टरों की मांगें जायज हैं और उन्हें पूरा करने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रयासरत है। डा. शांडिल ने यह भी कहा कि वे कल शिमला में डॉक्टरों की एसोसिएशन के साथ मुलाकात करेंगे। यह बात उन्होंने आज मंडी में जारी अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब में शिरकत करने के दौरन कही।