बहराइच: बहराइच जिले में त्रिस्तरीय मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्यक्रम हुआ संशोधित
बहराइच। जिला मजिस्ट्रेट मोनिका रानी ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित की गई समयसारिणी के अनुसार किसी ग्राम पंचायत के आंशिक भाग के किसी अन्य ग्राम पंचायत अथवा नगरीय निकाय में समाहित होने की स्थिति में विलोपन एवं मतदाता सूची के प्रिन्ट करने की कार्यवाही 18 जुलाई से 18 अगस्त तक की जाएगी।