लोहरदगा: पति से अलग रह रही महिला की मौत, गुमशुदगी के अगले दिन मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
लोहरदगा। जिले के शहरी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब जगदम चौधरी के खेत स्थित कुएं से एक 25 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान शोभा कुजूर उर्फ राधा विशुन टोप्पो के रूप में हुई है, जो भंडरा थाना क्षेत्र के पल्मी सेमरा गांव की रहने वाली थी। जानकारी के अनुसार, महिला बीते 14 अप्रैल से लापता थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी को लेकर गुरुवार को सदर