भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में 15 दिवसीय 'ग्राम रथ अभियान' का शुभारंभ, हर पंचायत तक पहुंचेगा ग्राम-2026 एवं 13 विभागों की योजनाओं का संदेश
राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026 (ग्राम-2026) के प्रचार-प्रसार को अंतिम छोर तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को जिले के समस्त विधानसभा क्षेत्रों से ग्राम रथ अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। जनप्रतिनिधियों ने अपने विधानसभा क्षेत्रों से विकास रथों को हरी झंडी दिखाकर जिले की ग्रामीण विधानसभाओं के लिए रवाना किया।