बरौनी के सिमरिया-राजेंद्रपुर नए रेल पुल पर डबल लाइन कार्य पूरा होने के बाद कोसी एक्सप्रेस का हुआ सफलतापूर्वक परिचालन, यात्रियों में खुशी का माहौल
मुकेश कुमार बीहट
सोनपुर रेल मंडल के अंतर्गत बरौनी प्रखंड के सिमरिया-राजेंद्रपुर नए रेल पुल पर डबल लाइन का कार्य पूरा होने के बाद आज सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 की सुबह पूर्णिया कोर्ट कोसी एक्सप्रेस को इस नए मार्ग से ऑनलाइन हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस ऐतिहासिक शुरुआत के साथ ही क्षेत्र के रेल यात्रियों में भारी उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।
समय की भारी बचत से यात्रियों को राहत स्थानीय रेल यात्रियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पुराने राजेंद्र पुल पर अक्सर ट्रेनों के परिचालन में अत्यधिक समय लगता था, जहां एक पुल पार करने में लगभग एक घंटे तक का वक्त बीत जाता था। अब नए सिमरिया रेल पुल पर डबल लाइन शुरू हो जाने से ट्रेनों का आवागमन काफी सुगम हो गया है और बहुत कमसमय में ही पुल पार किया जा रहा है, जिससे यात्रियों के कीमती समय की भारी बचत हो रही है।
इस अवसर पर यात्रा कर रहे प्रमुख यात्रियों और क्षेत्रवासियों में पंकज कुमार, मनोज कुमार, महेश दास, चंदन राय, और विष्णु कांत सहित कई अन्य लोगों ने रेलवे प्रशासन के प्रति अपनी प्रसन्नता और आभार व्यक्त किया है।
#railway #indianrailways #rajendrabrige #simariya