बहेड़ी: बहेड़ी के मेन बाजार नैनीताल रोड सहित शहर में कई जगह जलभराव, लोगों का निकलना हुआ दूभर
मौसम विभाग द्वारा यूपी उत्तराखंड एवं दिल्ली सहित देश के करीब 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और अधिकतर जगह भारी बारिश हो रही है वहीं बरेली के बहेड़ी में बीती शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे से शुरू हुई बारिश पूरी रात होती रही और आज शनिवार को भी बहेड़ी में लगातार बारिश हो रही है जिसके चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।