हमीरपुर: विदोखर पुरई में दलदल से गुजरने को मजबूर ग्रामीण, नमामि गंगे योजना के तहत खोदी गई थी सड़कें
विदोखर पुरई के ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने विधायक एवं जिलाधिकारी से नमामि गंगे योजना के ठेकेदारों के खिलाफ शिकायत की है। आरोप है कि दो वर्ष पूर्व खोदी गई रास्तों की मरम्मत न कराए जाने से दलदल में तब्दील होने से चलना फिरना मुश्किल है। ग्राम प्रधान सुंदरलाल प्रजापति, पूर्व प्रधान रणविजय सिंह, अखिलेश कुमार आदि ने सदर विधायक व डीएम को शिकायती पत्र दिया हैं।