हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बा इंचार्ज का माल्यार्पण कर दी गयी भावभीनी विदाई
कस्बा इंचार्ज प्रमोद त्रिपाठी का स्थानांतरण होने के बाद रविवार को उनका माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी गई। थानाध्यक्ष व क्राइम निरीक्षक ने अंगवस्त्र भेंटकर उनकी कर्तव्य निष्ठा की सराहना की। सुमेरपुर कस्बे में बीते कई वर्षों से तैनात कस्बा इंचार्ज प्रमोद त्रिपाठी का स्थानांतरण मौदहा कोतवाली के लिए होने पर उन्हें रविवार को भव्य विदाई दी गई।