कोंडागांव: डोंगर सिलाटी की 22 वर्षीय ग्रामीण युवती ने कीटनाशक का किया सेवन, गंभीर हालत में किया गया जिला अस्पताल में भर्ती
डोंगर सिलाटी निवासी 22 वर्षीय ग्रामीण युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। परिजनों से मिली जानकारी अनुसार युवती अपनी बड़ी बहन के गांव मारागांव ईंट बनाने का काम करने गई हुई थी। वहीं, अपने घर डोंगर सिलाटी वापस आकर बीती शाम अज्ञात कारणों से कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिला अस्पताल में उपचार जारी है।