कोंडागांव: कोंडागांव जिला प्रशासन ने प्राकृतिक आपदा पीड़ित जिले के चार परिवारों को ₹16 लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की जारी
कोंडागांव कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा 14 मार्च को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा एवं दुर्घटनाओं के कारण चार पीड़ित परिवारों को ₹16 लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राशि जारी की गई है। यह अनुदान सहायता राशि संबंधित वारिसों के बैंक खातों में हस्तांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं।