कोंडागांव: कोंडागांव पुलिस ने अंतरराज्यीय मोबाइल चोरी करने वाले चोर गिरोह को किया गिरफ्तार, कब्जे से 4.5 लाख रुपए के 10 मोबाइल जप्त
कोंडागांव कोतवाली पुलिस को चोरी के मामले में एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। 14 मार्च को मिली जानकारी अनुसार कोंडागांव जिले के हाट बाजारों से मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह को कोंडागांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में महासमुंद के 1 आरोपी सहित झारखंड के 4 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। वहीं 1 नाबालिक भी निरुद्ध हुआ है।