डिंडौरी: शहपुरा में सड़क हादसे में किशोर की मौत, पुलिस कर रही है जांच
डिंडौरी जिले के शहपुरा नगर में कृष्णा पेट्रोल पंप के पास एक कार दूसरे कार से टकराते हुए ट्रक में जाकर घुस गई और हादसे में दो किशोर घायल हो गए । घायलों को जबलपुर रेफर किया गया लेकिन एक घायल किशोर की मौत हो गई शहपुरा पुलिस ने शनिवार दोपहर 2:00 बजे मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच कर रही है ।