मधेपुरा: मधेपुरा थाना पुलिस ने एक शराबी को गिरफ्तार किया, मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया
मधेपुरा से आरक्षी अधीक्षक डॉक्टर संदीप सिंह के दिशा निर्देश पर मधेपुरा पुलिस ने मुख्यालय वार्ड नंबर 4 से एक शराबी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। शराब पिए जाने की पुष्टि के उपरांत शराब मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में लेकर मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया गया। मधेपुरा पुलिस ने गिरफ्तारी की जानकारी दी।