खलीलाबाद क्षेत्र के बंजरिया पश्चिमी में दोस्त के घर आए युवक की बाइक चोरी हो गई। गोरखपुर निवासी यशोदानंद यादव ने अपनी एचएफ डीलक्स घर के बाहर खड़ी की थी, जिसे अज्ञात चोर उठा ले गए। घटना सीसीटीवी में कैद हुई और वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।