सोहागपुर: पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई कर 200 किलो महुआ लहान नष्ट किया, 3 आरोपियों पर मामला दर्ज
सोहागपुर। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोहागपुर पुलिस ने आज दोपहर 1 बजे के लगभग तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। ग्राम सेहरा-टेकापार से किशन पटारिया और अरशद को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5-5 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई।वहीं ग्राम बरुआढाना में विनोद रघुवंशी को अवैध देशी शराब बेचते पकड़ा गया। उसके कब्जे से 25 क्वाटर देशी मदिरा प्लेन जब्त