सारठ: भारतीय जनता पार्टी किसी चुने हुए सरकार को नहीं गिराती है, शहरजोरी में बोले : पूर्व मंत्री सह BJP प्रवक्ता रणधीर सिंह
Sarath, Deoghar | Jun 26, 2026 पूर्व मंत्री सह BJP प्रवक्ता रणधीर सिंह ने कहा- भारतीय जनता पार्टी किसी चुने हुए सरकार को नहीं गिराती है। शुक्रवार रात 8:30 बजे शहरजोरी आवासीय कार्यालय में पत्रकारों के सवाल पर बोले- हेमंत सरकार अपने कारणों से गिर जाए तो, इसके लिए BJP दोषी भी नहीं है। दो टूक कहा कि राज्य की जनता ने उन्हें विपक्ष में बैठने का मैंडेट दिया है और पार्टी अपनी भूमिका निभा रही है।