गुना: RTE की निजी स्कूल संचालको नहीं मिली राशि दी अंतिम चेतावनी, 25 जून तक राशि नहीं मिली तो भोपाल में सरकार को सौंपेंगे बच्चे
गुना जिले के निजी स्कूल संचालको ने 9 जून को कलेक्टर को मुख्यमंत्री और राज्य शिक्षा केंद्र के नाम ज्ञापन देकर पिछले दो सत्रों की राइट टू एजुकेशन की राशि 25 जून तक न मिलने पर अंतिम चेतावनी दी है। निजी स्कूल संचालकों ने ज्ञापन में कहा, कि 1 जुलाई को भोपाल जाकर RTE के सभी बच्चों को सरकार को सौंप देंगे। पिछले दो सत्रों की राशि न मिलने से आर्थिक तंगी झेल रहे है।