फरीदपुर: ट्रैफिक पुलिस ने की बड़ी चेकिंग, 3750 वाहनों की जांच में लगाया लाखों का जुर्माना
पुलिस ने 9 और 10 मई को फरीदपुर और नवाबगंज समेत जिले के कई टोल प्लाजा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों, मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न लगाने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।अभियान के दौरान कुल 3750 वाहनों की जांच हुई। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 115 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 11.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया