सेन्हा: सेन्हा प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय आम उत्सव सह बागवानी मेला आयोजित, किसानों ने प्रदर्शित की आम की विभिन्न उन्नत किस्मे
सेन्हा प्रखंड मुख्यालय परिसर में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एक दिवसीय आम उत्सव सह बागवानी मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि नन्दकिशोर शुक्ला, विधायक प्रतिनिधि वीरेन्द्र उरांव, चितरी डांडू पंचायत समिति सदस्य दुर्गा राम तथा त्रिवेणी भगत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।