सूरजगढ़: माणिकपुर थाना पुलिस ने किशोरी अपहरण मामले में अभियुक्त को टोडलपुर गांव से किया गिरफ्तार
मानिकपुर थाना के पुलिस ने मानिकपुर थाना कांड संख्या 51/26 किशोरी के अपहरण मामले में टोड़लपुर गांव से इसी गांव के रहने वाले बिरंची महतो के पुत्र विकास कुमार को गिरफ्तार किया है.जिसे शुक्रवार अपराह्न 2:30 बजे मानिकपुर थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. किशोरी 1 अप्रैल 2026 से अपने घर से गायब थी. मां द्वारा अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई.