गया टाउन सीडी ब्लॉक: बिहार: सीएम सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर गया जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम व एसएसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण
बिहार सीएम सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर गया जिला प्रशासन अलर्ट है।डीएम शशांक शुभंकर,एसएसपी सुशील कुमार,सीटी एसपी कोटा किरण कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों के द्वारा बोधगया मठ परिसर और गांधी मैदान का संयुक्त निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था,भीड़ नियंत्रण,यातायात,प्रवेश– निकास मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया गया।