कुंडा: भाजपा का गांव चलो अभियान की मंडल मानिकपुर की कार्यशाला मानिकपुर में हुई संपन्न, सरकारी योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी
मानिकपुर में भारतीय जनता पार्टी की "गांव चलो अभियान" की कार्यशाला रविवार को शकुशल संपन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में सतीश चौरसिया और मंडल प्रभारी संतोष त्रिपाठी पहुंचे ।मुख्य अतिथि द्वारा आए हुए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए इसे जन जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया