कुंडा: हीरागंज चौराहे पर ई-रिक्शा चालक का शव रखकर किया गया चक्कजाम, मौके पर पहुंची पुलिस
नगर पंचायत हीरागंज निवासी मनोज कुमार मिश्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई, जिसका शव जलेसर गंज बाजार के पास मिला। आरोप है की कुछ संदिग्ध लोगों ने ई रिक्शा रूकवाकर मनोज की निर्मम हत्या कर दी। शव घर पहुंचने पर रविवार को सुबह परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जानकारी होने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा है और परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।