खानपुर: खानपुर तहसील क्षेत्र के पनवाड़ मंडल में तैनात पटवारी रिंकू मीणा को जमीनी मामले के कारण जिला कलेक्टर ने किया निलंबित
खानपुर तहसील क्षेत्र के पनवाड़ मंडल में तैनात पटवारी रिंकू मीणा को आज शुक्रवार को दोपहर 3:30 बजे के लगभग जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने जमीनी मामले को लेकर निलंबित कर दिया।जिला कलेक्टर अजय सिंह ने गैर खातेदारी से खातेदारी प्रकरण मामले में अनियमितता बरतने पर सख्त एक्शन लेते हुए पटवारी रिंकू मीणा को निलंबित कर पटवारी का मुख्यालय झालावाड़ कार्यालय में कर दिया ।