सेन्हा: सेन्हा में खेत में काम के दौरान युवक को सांप ने डसा, गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, इलाज के बाद खतरे से बाहर।
सेन्हा थाना क्षेत्र के मुरकी गांव में शुक्रवार सुबह लगभग 7 बजे खेत में काम करने के दौरान एक युवक को सांप ने काट लिया। घायल युवक की पहचान मुरकी निवासी जतरु उरांव के पुत्र शहिन्दर उरांव के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहिन्दर उरांव अपने खेत में कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक विषैले सांप ने उन्हें डस लिया।