कनाड़िया: नशा माफियाओं पर कनाडिया पुलिस का बड़ा प्रहार लग्जरी कार से ड्रग्स की डीलिंग करने वाले दो सप्लायर गिरफ्तार
इंदौर को नशामुक्त बनाने के संकल्प के बीच देर रात कनाडिया पुलिस ने एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया। सोमवार 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम को विश्वसनीय मुखबिर से पुख्ता इनपुट मिला था कि रात करीब 2:00 से 2:30 बजे के बीच दो व्यक्ति सफेद रंग की लग्जरी कार से होटल ट्रिजल के आगे सर्विस रोड पर एमडी ड्रग्स की एक बड़ी खेप खपाने आने वाले हैं।