मिर्ज़ापुर: कछवा के एक गांव में घर में घुसकर महिला के साथ गांव के तीन लोगों ने की अश्लील हरकत, कपड़े फाड़े, एसपी से की शिकायत
कछवा थाना क्षेत्र के गांव की महिला के साथ घर में घुसकर गांव के ही तीन लोगों ने अश्लील हरकत कर उसके कपड़े फाड़ दिए। कछवा थाने पर जब सुनवाई नहीं हुई तो पीड़िता गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे एसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी से मामले की शिकायत की। महिला ने बताया कि जब उसने शोर मचाया तो उसे मारे पीटे, घर वाले आए तो उन्हें भी मारपीट कर जख्मी कर दिया।