मिर्ज़ापुर: जमीन जायदाद के लिए पालक पुत्र ने महिला के साथ की मारपीट, अहरौरा थाने में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने एसपी से की शिकायत
पालक पुत्र ने जमीन जायदाद के लिए महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया अहरौरा थाना क्षेत्र के धुरिया गांव की महरुन निशा ने गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। कहा कि अहरौरा थाने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। पालक पुत्र का आचरण ठीक नहीं था इसलिए उसे संपत्ति से बेदखल कर दिया था। अब वह जबरन घर में रह रहा है।