बिजनौर: बिजनौर के बालावाली में पुरानी फैक्ट्री के पास दीवार पर बैठा तेंदुआ, लोगों में दहशत का माहौल
Bijnor, Bijnor | Oct 11, 2026 बिजनौर में रविवार सुबह करीब 8:00 बजे एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र के बालावाली इलाके का है। जहां पर एक तेंदुआ बंद पड़ी पुरानी फैक्ट्री के पास एक दीवार पर बैठा दिखाई दिया जिसके बाद राहगीरों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। वन विभाग की टीम ने मामले में जान शुरू कर दी है।