घाघरा: घागरा प्रखंड मुख्यालय महदनिया टोला में बड़े भाई ने छोटे भाई की टांगी मारकर हत्या की, पुलिस ने शव कब्जे में लिया
Ghaghra, Gumla | Jul 16, 2026 घाघरा प्रखंड मुख्यालय महदनिया टोला में आपसी विवाद में बड़े भाई सुरेंद्र उरांव ने टांगी से वार कर छोटे भाई 35 वर्षीय तिवारी उरांव की हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पुत्री अनीशा ने बताया कि उसके बड़े पापा सुरेन्द्र उरांव और बड़ी मम्मी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया बड़े पापा बड़ी मम्मी को मारपीट करने लगे। बचाने के क्रम में तिवारी को मार डाला