अशोक नगर: कलेक्टर सहित अधिकारियों-कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया सामूहिक योग, पक्षियों के लिए टांगे सकोरे
अशोकनगर कलेक्टर साकेत मालवीय के निर्देशानुसार आनंद विभाग के तत्वाधान में शुक्रवार को सुबह 7 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने अधिकारियों,कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग को अपने जीवन की दिनचर्या का हिस्सा बनायें। जिससे जीवन में निरंतर योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहता है।