सदर थाना पुलिस ने पिछले 2-3 माह से शहर में सूने मकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले दो शातिर नकबजनों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी दीपक लौहार (32) और मोहित पहाड़िया (21), दोनों निवासी भीलवाड़ा, ने बापू नगर, पन्नाधाय कॉलोनी और गांधी नगर में हुई चोरी स्वीकार की है।