मटिहानी: खोरमपुर पंचायत के छितरौर में 01 महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
मटिहानी थाना क्षेत्र अंतर्गत खोरमपुर पंचायत के छितरौर निवासी सूरज यादव की 25 वर्षीय पत्नी पार्वती देवी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना परिजनों के द्वारा मटिहानी थाना अध्यक्ष को दी गई. इस संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्वती देवी शुरू से ही सुस्त मिजाज की औरत थी. इससे पहले भी फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास की थी.