सासनी: मुख्य चिकित्साधिकारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर स्वास्थ्य कर्मियों के वेतन पर लगी रोक
Sasni, Hathras | May 23, 2026 जनपद हाथरस के कोतवाली सासनी क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी का मुख्य चिकित्साधिकारी राजीव राय द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर पंकज कुमार चिकित्सा अधीक्षक ओपीडी करते हुए पाए गए। उपस्थिति पंजिका अवलोकन के दौरान डा0 हितेश कुमार चिकित्साधिकारी एवं अमित सेंगर, DEO 23 मई 2026 को गैरहाजिर मिले।