विकसित भारत-जन सेवा अभियान 2026
जिले में विभिन्न स्थानों पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित
धौलपुर, 18 सितम्बर। जिले में आशीर्वाद का दीया अभियान के तहत गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में अधिकारियों, कार्मिकों, राजीविका से जुड़ी महिलाओं, विद्यालय के विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
आयोजित कार्यक्रम में पंचायत समिति स्टाफ, ग्राम पंचायत प्रशासक, ग्राम विकास अधिकारी, राजीविका से जुड़ी महिलाएं एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दीप प्रज्वलित कर अभियान में सहभागिता की। स्थानीय ग्रामीणों, महिलाओं एवं संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम में सहभागिता की। वहीं विद्यालय के विद्यार्थियों ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के प्रति अपनी भागीदारी दर्ज कराई।