गभाना: कन्होई स्थित श्री सिद्धनाथ भुमियां बाबा मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाव, हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
श्रावण मास के पवित्र तीसरे सोमवार को गभाना के कन्होई स्थित श्री सिद्धनाथ भुमियां बाबा मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर होते ही बाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। हजारों भक्तों ने बाबा सिद्धनाथ का जलाभिषेक कर बेलपत्र, पुष्प और दूध अर्पित किए। शाम पांच बजे तक मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंजता रहा।