बदायूं: डायट ऑडिटोरियम में जिलाधिकारी ने बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में बैठक आयोजित की
Budaun, Budaun | Feb 11, 2026 आगामी 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 के मध्य संचालित होने वाली बोर्ड परीक्षा वर्ष-2026 की तैयारियों के सम्बंध में डायट ऑडिटोरियम में आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम अवनीश राय ने कहा कि बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन,सूचितापूर्ण व पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराना शासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी,केन्द्र व्यवस्थापक व मजिस्ट्रेट बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण कराये।