गोगरी: छोटी पसराहा में गड्ढे में डूबने से 6 वर्षीय बालक की मौत, परिजनों में कोहराम
Gogri, Khagaria | Jul 20, 2025 पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत पसराहा पंचायत के वार्ड नंबर 3 छोटी पसराहा में रविवार की दोपहर एक बालक की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। मृत बालक की पहचान वार्ड नंबर 3 के छोटी पसराहा निवासी संजय सिंह के 6 वर्षीय पुत्र शंकर कुमार के रूप में हुई। बताया जाता है कि शंकर की मां रविवार के 10 बजे दिन में बच्चों को खाना खिला कर बगल के खेत की तरफ गई हुई थी।